Breaking News

राजस्थान के कृषि छात्रों के लिए खुशखबरी


कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध की दिशा में आगे बढऩे के इच्छुक उदयपुर सहित दक्षिण राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने सत्र 2026 के लिए पीजी और पीएचडी  प्रवेश परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन परीक्षाओं के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिला पाने का रास्ता खुल गया है.
इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा प्रणाली में कई बड़े बदलाव किए हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 89 से बढ़ाकर 122 कर दी गई है. 

No comments