Breaking News

सादा वर्दी में महिला पुलिस ने 10 मनचले पकड़े


बूंदी पुलिस ने 'महिला सुरक्षा संकल्पÓ अभियान के तहत एक विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों पर छेड़छाड़ करने वाले 10 मनचलों को गिरफ्तार किया।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील फब्तियां कसने तथा अभद्र व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई करना था।

No comments