अजमेर डिस्कॉम में बंद पड़ी हेल्प डेस्क फिर होगी शुरू
अजमेर डिस्कॉम में सब-डिविजन मुख्यालयों पर चार साल पहले शुरू की गई हेल्प डेस्क सुविधा बंद है। आगामी जून महीने में इसके लिए डिस्कॉम ने टैंडर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके बाद 14 जिलों के 218 सब-डिविजन में लाखों कंज्यूमर को इसकी सुविधा मिल सकेगी।
अजमेर डिस्कॉम में करीब 54 लाख से ज्यादा कंज्यूमर है। इनकी समस्याओं के समाधान की सुविधा देने के लिए जून 2022 में 189 सब डिविजन पर हेल्प डेस्क सुविधा शुरू की गई। इसके लिए डिस्कॉम ने एक निजी कंपनी को 8 करोड़ 27 लाख रुपए का टैंडर जारी किया था।

No comments