Breaking News

गुजरात के सुरेंद्रनगर में बस में आग लगने से चार लोगों की मौत, 10 झुलसे


गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार देर रात एक टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए और 10 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक एस.एस. भदौरिया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे जा रहे डामर से लदे एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। भदौरिया के अनुसार, बस में कम से कम 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 

No comments