Breaking News

राजस्थान में कांग्रेस नेता के 'व्हाइट हाउस' पर ताबड़तोड़ फायरिंग


राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में गुरुवार सवेरे बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं. वार्ड संख्या 21 में रहने वाले कांग्रेस नेता और पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर पर दो बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी.
वारदात को बेहद शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए मकान की लोकेशन और जानकारी पक्की की, फिर पार्षद के मुख्य दरवाजे को निशाना बनाकर एक के बाद एक करीब एक दर्जन से अधिक फायर किए.

No comments