Breaking News

हाईवे पर केमिकल टैंकर ने ट्रक को मारी टक्कर


जयपुर के दूदू क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे-48 पर पातूड़ी कट के पास एक सड़क हादसा हुआ। केमिकल से भरे एक टैंकर ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दूदू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

No comments