केंद्र से राजस्थान को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, 17 जिलों की बदल जाएगी तस्वीर
राजस्थान की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना को केंद्र से वित्तीय स्वीकृति दिलाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने परियोजना को लेकर पीआईबी नोट तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार यह पीआइबी नोट संभवतया केंद्र सरकार की अगली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 89 हजार करोड़ रुपए है। भजनलाल सरकार इस परियोजना के लिए केंद्र से 90 प्रतिशत फंडिंग की मांग कर रही है।

No comments