Breaking News

सीकर के कोचिंग सेंटर पहुंचे हाथ से लिखे पेपर, पांच लाख तक में हुआ सौदा


नीट 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पाया है कि, लीक हुआ प्रश्न पत्र यश यादव नाम के एक आरोपी के जरिए राजस्थान पहुंचा था। सूत्रों ने बताया कि पेपर के लिए छात्रों से दो से पांच लाख रुपये तक की रकम वसूली गई थी।
सूत्रों की माने तो, यश यादव की जान-पहचान एक अन्य आरोपी विकास बिवाल से थी। जांच में पता चला है कि विकास बिवाल के पिता, दिनेश बिवाल ने ही प्रश्न पत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन किया था और उसे पीडीएफ में बदला था। इसके बाद आरोपियों ने प्रश्न पत्र को राजस्थान के सीकर जिले के कोचिंग सेंटरों में पढऩे वाले छात्रों के बीच बांटने से पहले उसे हाथ से लिखा था।

No comments