Breaking News

मौसम का बड़ा उलटफेर: 3000 किमी लंबा सिस्टम एक्टिव


भारत के मौसम में अगले कुछ दिनों तक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा, तो कहीं तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढऩे की तैयारी में है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे जुड़े जम्मू क्षेत्र, दक्षिणी हरियाणा और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। 
वही मौसम विभाग के अनुसार, केरल से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक करीब 3000 किलोमीटर लंबा एक विशाल मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जो कभी भी समुद्री तूफान और तेज मौसम बदलाव का कारण बन सकता है। 

No comments