Breaking News

भीलवाड़ा के ज्वेलरी शोरूम की छत पर लगी आग:आग की लपटें पास के फर्नीचर की दुकान तक पहुंची


भीलवाड़ा शहर के एक ज्वेलरी शोरूम की छत पर आज गुरुवार को अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग पास के फर्नीचर दुकान तक भी पहुंच गई। मामला शहर के कोतवाली थाना के राजेंद्र मार्ड रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स का है। सुबह करीब 11:15 बजे आग लगी थी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि शोरूम की छत पर एक होर्डिंग बोर्ड लगा हुआ था। सुबह सबसे पहले वहां पर चिंगारी से आग लगना शुरू हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे आग फैलती गई। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें पास की दुकान तक पहुंच गई और उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

No comments