केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चीनी के निर्यात पर सितंबर तक लगाई रोक
केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक चीनी के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह कदम कम उत्पादन की चिंताओं के बीच घरेलू कीमतों को काबू में रखने और स्थानीय स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में, सरकार ने आईटीसी कोड के तहत चीनी के लिए एक्सपोर्ट नीति को प्रतिबंधित से बदलकर निषिद्ध कर दिया है। इस आदेश में कच्ची चीनी, सफेद चीनी और रिफाइंड चीनी के एक्सपोर्ट को शामिल किया गया है।

No comments