Breaking News

बीकानेर में राहगीर से लूट की वारदात:तुलसी सर्किल के पास पहले युवक को रोका


बीकानेर शहर के तुलसी सर्किल क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह एक राहगीर से लूट की वारदात सामने आई है। घटना सुबह करीब 4:38 बजे सिटी स्कूल के सामने हुई, जहां स्कूटी सवार तीन युवकों ने राहगीर से पर्स छीन लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। घटना पिछले सप्ताह की है लेकिन पीडि़त शख्स ने अब तक पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।
कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आठ मई की सुबह ये घटना हुई थी। एक युवक के साथ तीन अन्य युवक धक्का मुक्की कर रहे हैं। 

No comments