तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूल वैन को मारी टक्कर:ड्राइवर सहित 3 बच्चे घायल
जयपुर के मांगयावास स्थित स्वर्ण पथ पर आज गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टोयटा इनोवा ने एक स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर लगने से बिजली का पोल करीब 1 फीट आगे खिसक गया।
हादसे के समय स्कूल वैन में चालक सहित तीन स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि वैन में करंट नहीं फैला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना नारायण विहार थाना क्षेत्र की है।

No comments