राजस्थान में 187 आरएएस अधिकारियों का तबादला
राजस्थान में हाल ही में 16 आरपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की गई थी. जिसके बाद जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में एसीबी में बड़ा फेरबदल हुआ था. देर रात बड़ी संख्या में आरएएस अधिकारियों की तबादले की सूची जारी की गई है.
राजस्थान में काफी लंबे समय बाद आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे पहले नवंबर 2025 में 22 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था. आरएएस ट्रांसफर के साथ ही कई जिलों में एसडीएम बदल गए हैं. जबकि जयपुर के कई विभागों में आरएएस अधिकारी बदल गए हैं.

No comments