Breaking News

बीकानेर में केंद्रीय मंत्री मेघवाल का अनूठा अंदाज


बीकानेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर अनूठा संदेश दिया। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने अपने लिए कार नहीं मंगवाई, बल्कि दो ई-रिक्शा किराए पर लेकर घर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री ने रेलवे स्टेशन से अपने घर तक का करीब आठ किलोमीटर का सफर ई-रिक्शा में ही तय किया। इस दौरान उनके साथ बॉडीगार्ड और एक पीए मौजूद रहे, जबकि दूसरे ई-रिक्शा में उनके समर्थक सवार थे। हालांकि स्टेशन तक पहुंचे उनके समर्थक कार में थे और वे कार में ही रेलवे स्टेशन से घर तक आए, लेकिन स्वयं मेघवाल ने ई रिक्शा का ही उपयोग किया।

No comments