Breaking News

36 घंटे पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन, तभी मिलेगी रोडवेज बस में फ्री यात्रा


राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का नियम बदल गया है। अब वे केवल प्रवेश पत्र दिखाकर निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं ले सकेंगे। उनको परीक्षा से 36 घंटे पहले ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने लिए जाते समय रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा का कई लोग दुरुपयोग कर रहे थे। फर्जी प्रवेश पत्र या अन्य दस्तावेज से मुफ्त यात्रा की भी बात सामने आ रही थी।
रोडवेज की ओर से नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत अभ्यर्थी को प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल खोलकर परीक्षा का विवरण भरना होगा। 

No comments