आज भी गर्मी का रेड अलर्ट,जैसलमेर देश में सबसे गमर्:13 जिलों में लू की चेतावनी
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लगातार चौथे दिन देश की सबसे गर्म जगह राजस्थान में रही। आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट है। सीजन में लगातार दूसरे दिन मौसम विभाग ने ये अलर्ट जारी किया है। कल भी तीन जिलों में इसका असर रहेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में तेज गर्मी के साथ लू का दौर भी जारी रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश की भी संभावना है।

No comments