लोक अदालत में लंबित प्रकरण व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों हुई सुनवाई
राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयुपर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र कुमार जिला एवं सेशन न्यायाधीश के मार्गदर्शन में श्रीगंगानगर जिले की न्यायालयों में शनिवार को व्यापक स्तर पर द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय पर स्थित बेंचस में अध्यक्ष के रूप में मदनगोपाल आर्य, पारिवारिक न्यायाधीश सं. 01, श्रीमती सुषमा पारीक, विशिष्ट न्यायाधीश एससी/एसटी न्यायालय, रवि प्रकाश सुथार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मदन लाल सहारण, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02 व श्रीमती निधि तुनवाल, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट प्रकरण सं 02 तथा सदस्य के रूप में नायब तहसीलदार, इन्द्राज बैरूपाल व अधिवक्ता अजय मेहता, श्रीमती मंजू बाला, ओम यादव, संजय भाटिया व श्रीमती अमनदीप कौर द्वारा कार्य किया गया।

No comments