Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में फतेहगढ़ मोड़ के निकट  अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल राहगीर ने बीकानेर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की बहन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 3 एसएसडब्ल्यू निवासी 60 वर्षीय अमरो बाई ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई फौजा सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी श्रीनगर हनुमानगढ़ रात 11 बजे किसी काम से हनुमानगढ़ टाउन आया था। फौजा सिंह फतेहगढ़ मोड़ पर पैदल ही सड़क पार कर  रहा था।

No comments