Breaking News

कॉल और वाट्सएप मैसेज से युवती को प्रताडि़त करने का आरोप, मामला दर्ज


हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र की एक युवती ने अलग-अलग शहरों और राज्यों के लोगों पर फोन कॉल और वाट्सएप के जरिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि नरेन्द्र कुमार,  संदीप, विशाल और आशा उसे लगातार कॉल और वाट्सएप मैसेज कर परेशान कर रहे हैं।
 रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी युवती पर गलत संबंध बनाने का दबाव डालते हैं तथा अश्लील और अभद्र बातें करते हैं।

No comments