सिविल लाइन में पेेड़ का तना टूटा, हादसा टला
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन में कोतवाली-पुरानी आबादी पुलिस थाना मार्ग पर शनिवार प्रात: एक पेड़ का मोटा तना टूटकर सड़क पर गिर गया।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर व वाहन चालक इसकी चपेेट में नहीं आया। पेड़ का तना टूटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जोधपुर विद्युत निगम की एफआरटी टीम ने टूटे तने को सड़क से उठाकर खाली जगह पर रख दिया।
इस दौरान काफी समय तक आवागमन बाधित रहा तथा वाहन चालकों को दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ा। साथ ही इस दौरान विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। बाद में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई।

No comments