एसडीएम ने अमरपुरा जाटान स्कूल का किया औचक निरीक्षण
सूरतगढ़ एसडीएम भारत जयप्रकाश मीणा ने ग्राम पंचायत अमरपुरा जाटान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता जांची, जो संतोषजनक पाई गई।
एसडीएम ने विद्यालय के रजिस्टरों का निरीक्षण करने के साथ कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब किए। विद्यार्थियों द्वारा सही उत्तर देने पर उन्होंने स्कूल स्टाफ की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह बच्चों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल भवन, कमरों में लगे पंखों, बिजली व्यवस्था एवं इनवर्टर सुविधा का भी निरीक्षण किया।

No comments