Breaking News

फायनेंस बैंक ने कुर्क मकान को निलामी में बेचा, सामान, नगदी व सोना चोरी करने का आरोप


श्रीगंगानगर जिले के चक 8 पीएसडी रावला में स्थित मकान पर कर्जे की किश्तें जमा नहीं करवाने पर एयू स्मॉल फायनेंस बैंक द्वारा कुर्क मकान को बेचने व उसमें रखा सामान, सोना, चांदी व नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की ओर से कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वर्तमान में विजयनगर में रहने वाले सुरेश सिंधी ने रिपोर्ट दी कि मैंने चक 8 पीएसडी रावला में स्थित मकान पर बैंक से 2014 में 20 लाख रुपए का ऋण लिया था। 2022 में आर्थिक स्थिति खराब होने पर बैंक की चार-पांच किश्तें जमा नहीं करवा पाया। 2023 में बैंक के कर्मचारियों ने मकान को कुर्क कर लिया। मेरा सामान भी बाहर नहीं निकालने दिया। विगत दिनों अनिस खान और आसिफ खान ने कुर्क मकान की सील तोड़ कर सामान निकाल लिया।

No comments