जमीन की पैमाइश करते वक्त दो पक्षों में टकराव, परस्पर मुकदमे दर्ज
श्रीगंगानगर जिले के जैतसर कस्बे में 8 बीजीडी ए में स्थित कृषि भूमि की पैमाइश करते वक्त खेत पड़ौसियों में टकराव हो गया। दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज किये हैं।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल ने रिपोर्ट दी कि पटवारी की ओर से मेरी भूमि की पैमाइश की जा रही थी। मेरे साथ सुनील कुमार, लालचंद, बंशीलाल, रामकिशन, सतपाल, मेरा बेटा धर्मवीर व सात-आठ अन्य लोग थे।

No comments