Breaking News

नाई की दुकान से नगदी व सामान चोरी


हनुमानगढ़ टाउन कस्बे के वार्ड नम्बर 38 रूपनगर में स्थित नाई की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़ कर नगदी व हजारों रुपए का सामान, औजार चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रूपनगर मेें रहने वाले रवि धाणक ने रिपोर्ट  दी कि घर के पास ही मैं नाई की दुकान करता हूं। रात को दुकान बंद करके अगले दिन सुबह दुकान पर आया तो ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर मेरी दुकान के गल्ले से 6 हजार रुपए की नगदी व 35 हजार रुपए के औजार व अन्य सामान चोरी करके ले गये।

No comments