Breaking News

कड़ी निगरानी में हुई प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा


राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट भूगोल) एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 के पहले दिन प्रदेशभर के 38 जिलों सहित श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के 53 परीक्षा केन्द्रों तथा सूरतगढ उपखण्ड में 3 परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को प्रात: 11 से 2 बजे तक आयोजित हुई। 
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र देखकर एवं कड़ी चैकिंग कर परीक्षा केन्द्रों मेें आज प्रात: 10 बजे तक प्रवेश दिया गया।  सभी केन्द्रों पर परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरे, बायोमेेट्रिक, रील से फ्रिस्टिकंग तथा पुलिस कर्मियों द्वारा जांच की गई।

No comments