श्रीगंगानगर से रवाना हुई भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, श्रद्धालुओं में उत्साह
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से शनिवार को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। ट्रेन को स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर और अन्य रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में एक बुजुर्ग यात्री द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया। यहां से इस ट्रेन में 85 यात्री थे।
यात्रा शुरू होने से पहले ट्रेन में सफर करने वाले श्रद्धालुओं का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और उनके परिजनों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

No comments