गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजार में पसर जाता है सन्नाटा
श्रीगंगानगर क्षेत्र में पड़ रही गर्मी से हर कोई परेशान है। दोपहर के समय में सडक़ों और बाजारों में सन्नाटा सा पसर जाता है। अगर कोई जरूरी काम से सफर करता है तो वह पहले गर्मी से अपना बचाव का प्रयास करता है। हालांकि क्षेत्र में गर्मी का पारा इन दिनों 40 डिग्री के आसपास है, पशु-पक्षी व आमजन हाल बेहाल हैं। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

No comments