मौसम ने ली अचानक करवट, भीषण गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने पहले ही धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। तेज हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम में आए इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन खराब मौसम के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना भी बढ़ गई है.

No comments