Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी के पंजीकरण की तैयारी शुरू


पानीपत के अधिवक्ता सुधीर जाखड़ ने कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक पंजीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सचिव को आवेदन भेजा है। यह आवेदन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत किया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सुधीर जाखड़ के अनुसार, यह राजनीतिक पहल जन-केंद्रित लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रचार-प्रसार को समर्पित होगी। सुधीर जाखड़ ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

No comments