गाय से टकरा ट्रैवलर पलटी:सीकर से सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहा परिवार घायल
भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर अचानक गाय सामने आने से एक टेंपो ट्रैवलर की टक्कर हो गई। हादसे में गाय की मौत हो गई और टेंपो ट्रैवलर पलट गया ,जिससे टेंपो ट्रेवलर में सवार एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए,ये सभी सीकर से सांवरिया सेठ दर्शन करने के लिए जा रहे थे,इसी दौरान हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए।
मामला मांडल थाना क्षेत्र का है,यहां जयपुर उदयपुर नेशनल हाईवे 48 पर अचानक गाय सामने गए आने से एक टेंपो ट्रैवलर इससे टकरा गई।हादसे में टेंपो ट्रैवलर पलट गया और गाय की मौत हो गई।

No comments