Breaking News

राजस्थान में अरावली की वादियों में दिखेगा अफ्रीका का सबसे ऊंचा वन्यजीव


राजस्थान में वन्यजीव प्रेमियों को जल्द ही अफ्रीका का सबसे ऊंचे वन्यजीव का दीदार करने का मौका मिलने वाला है।
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीव प्रेमियों को जल्द ही जिराफ का जोड़ा देखने को मिल सकता है। वन विभाग ने इसके लिए मैसूर जू एवं वन्यजीव प्रबंधन से संपर्क कर नर-मादा जिराफ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि अब तक वहां से औपचारिक जवाब नहीं आया है, लेकिन विभागीय स्तर पर प्रयास जारी है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिराफ को एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाने की योजना बनाई गई है।

No comments