Breaking News

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटी वोल्वो बस, 52 यात्री घायल


अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सवारियों से भरी बस पलट गई , जिसमें करीब 50 से 52 लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी यात्री गोवर्धन में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसमें एक ही परिवार के करीब 50 से 52 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। यात्रियों के अनुसार हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।
एक्सप्रेस-वे पर एक वोल्वो स्लीपर बस अचानक बेकाबू होकर हाईवे से नीचे उतर गई और पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

No comments