जोधपुर जल संकट पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई:सरकार 6 जुलाई तक देगी हेरिटेज जल स्रोतों की स्टेटस रिपोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में शहर के पेयजल संकट और पुराने जल स्रोतों की बदहाली पर दर्ज स्वत: संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की खंडपीठ के समक्ष राज्य सरकार ने हेरिटेज जल स्रोतों, जल संकट और पॉलिसी लागू करने की प्रगति पर ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने सरकार की इस मांग को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की है।

No comments