5 से 18 साल के बच्चों के लिए सुनहरा मौका
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026Ó योजना के लिए अब नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस पुरस्कार का उद्देश्य देश की प्रतिभाशाली बाल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रोत्साहन देना है।

No comments