धौलपुर में 12 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन निलंबित
धौलपुर में सीएमएचओ डॉ. धर्म सिंह मीना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सख्त कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर 12 अस्पतालों के पंजीकरण 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए, जबकि 2 अस्पतालों के पंजीकरण स्थायी रूप से निरस्त कर दिए गए हैं।
सीएमएचओ ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में निजी स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने गुप्ता हड्डी हॉस्पिटल, यशोदा हॉस्पिटल और मैट्रो हॉस्पिटल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार संबंधी जानकारी ली।

No comments