Breaking News

'कॉकरोच जनता पार्टी' ने की सरहद पार


भारत में एक व्यंग के तौर पर शुरू हुआ 'कॉकरोच आंदोलन' ने सरहद पार कर ली है और पाकिस्तान तक पहुंच गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ऐसे कई अकाउंट सामने आ रहे हैं, जो भारत की 'कॉकरोच जनता पार्टीÓ से प्रेरित हैं। 16 मई को लॉन्च होने के तुरंत बाद ही इस पार्टी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी।
पाकिस्तान में 'कॉकरोच जनता पार्टीÓ के कई रूप मौजूद हैं। जैसे-Óकॉकरोच अवामी पार्टीÓ, 'कॉकरोच अवामी लीगÓ और 'मुत्तहिदा कॉकरोच मूवमेंटÓ। 'कॉकरोच अवामी पार्टीÓ के बायो में लिखा है, युवाओं का, युवाओं द्वारा और पाकिस्तान के लिए एक राजनीतिक मोर्चा।

No comments