Breaking News

फास्ट फूड की दुकान में ओवन में हुआ ब्लास्ट:शटर और दीवारे टूटी


सिरोही के पैलेस रोड स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में शनिवार सुबह ओवन फटने से तेज धमाका हुआ। इस घटना में दुकान का शटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पैलेस रोड पर स्थित 'गपशप फास्ट फूडÓ की दुकान में सुबह करीब 7:30 बजे हुई। ओवन फटने की आवाज इतनी तेज थी कि यह काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

No comments