Breaking News

राजस्थान के 175 प्राचार्यों को शिक्षा निदेशालय का नोटिस


मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत 'प्रवेशोत्सवÓ में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत देखकर शिक्षा निदेशालय ने हंटर चला दिया है। राजस्थान के 175 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढऩे के बजाय पिछले साल से भी कम हो गया। इस लापरवाही और उदासीनता पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी 175 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस थमाया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर सुधरी हुई प्रगति रिपोर्ट और स्पष्टीकरण आधिकारिक ई-मेल पर भेजें। 

No comments