एसबीआई की 25-26 मई की देशव्यापी हड़ताल टली, बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सामान्य
भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों की 25-26 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के बीच हुई 'सकारात्मक बातचीतÓ के बाद टाल दिया गया है। एसबीआई ने कहा कि हड़ताल के टल जाने के बाद उसकी शाखाएं 25 और 26 मई को सामान्य रूप से खुली रहेंगी और सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक ने अपने 52 करोड़ ग्राहकों के लिए जारी परामर्श में कहा कि 25-26 मई को अखिल भारतीय एसबीआई कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

No comments