Breaking News

दुकान बेचने का झांसा देकर चार लाख रुपए ठगे


हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में भादू पेट्रोल पम्प के निकट अपनी दुकान बता कर उसे बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से चार लाख रुपए ठग लिये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव मानकेरिया पल्लू निवासी 45 वर्षीय राकेश जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरी शिवकुमार जाट निवासी बरमसर से अच्छी जान पहचान थी। 21 नवम्बर 2025 को शिवकुमार ने मुझे बताया कि उसकी पेट्रोल पम्प के पास दुकान है। वह उसे दस लाख रुपए मेंं बेचना चाहता है। मंैने शिवकुमार की बातों पर विश्वास कर लिया। 

No comments