सूने मकान से सोना चांदी व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर सेक्टर नम्बर 1 में स्थित सूने मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात, एफडी के कागजात व नगदी चोरी करके ले गये। घर का मालिक वापिस लौटा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त गौरव गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने परिवार सहित ससुराल गया हुआ था। रात पौने नौ बजे वापिस आया, तो गेट खुला हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। घर से 14 हजार रुपए की नगदी, चांदी के 28 सिक्के, चांदी की तीन जोड़ी पायल, सोने की कमोती वाला मंगलसूत्र, दस एफडी के कागजात चोरी हो गये।

No comments