श्रीगंगानगर में कल 6 मई को सुबह 3 घंटे बिजली बंद रहेगी
श्रीगंगानगर शहर में बुधवार 6 मई 2026 को सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी जीएसएस श्रीगंगानगर पर मुख्य बस-बार के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी।
एईएन आशीष कोचर ने बताया कि इस दौरान 132 केवी जीएसएस से जुड़े कई फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार, यह कटौती 132 केवी और 33 केवी मुख्य बस-बार के रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।
No comments