गेहूं की खरीद बंद होने व पानी के लॉसेस पर किसानों ने की चर्चा
श्रीगंगानगर में नई धानमंडी में लक्ष्य पूरा होने पर गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद बंद होने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज ग्रामीण किसान मजदूर समिति ने बैठक बुलाई। यह बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा में बुलाई गई।
इस दौरान गंगनहर में पानी के बढ़ रहे लॉसेस व गंदे पानी की समस्या पर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि अब गंगनहर में लॉसेस 1000 क्यूसेक तक पहुंच गया है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। वहीं नई धानमंडी में एमएसपी पर गेहूं खरीद को लेकर एफसीआई के अधिकारियों की ओर से कुल 1080000 थैले वितरित कर खरीद बंद करने पर किसानों ने रोष जताया।

No comments