Breaking News

पेट्रोल पम्पों पर सीमित मात्रा में मिलने लगा डीजल-पेट्रोल


श्रीगंगानगर में ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच पेट्रोल पम्पों पर डीजल पेट्रोल की सप्लाई बाधित हो रही है। ऐसे में पम्पों पर उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।
पेट्रोप पम्प डीलर एसो. के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उस भी पम्पों पर उपभोक्ताओं को किसी  प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वाहन चालकों को सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दे रहे हैं। युद्ध के बाद पम्प पर पेट्रोल डीजल की गाड़ी आने मेें अब तीन दिन का समय लगता है। पहले एक ही दिन में गाड़ी भर दी जाती थी। उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए यह कदम उठाया गया है। 

No comments