Breaking News

सरकार जाने, सरकार काम जाने


श्रीगंगानगर विधायक सेवा केंद्र में हुए चर्चित मारपीट प्रकरण को लेकर विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा है कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसीएस अखिल अरोड़ा को दे दी है। उन्होंने कहा कि अब आगे की कार्रवाई सरकार के स्तर पर होगी।
विधायक ने स्पष्ट कहा कि सरकार जाने, सरकार का काम जाने। मेरी तरफ से दर्ज मुकदमे में आगे क्या कार्रवाई होगी, यह सरकार तय करेगी। मेरी प्राथमिकता सिर्फ यह है कि जनता तक पानी पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर जयपुर में नौकरशाही सक्रिय हो गई है और प्रकरण को राजीनामे के जरिए निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments