बारिश-ओले से नरमा की बुवाई हो सकती है कुरंड, किन्नू को भी नुकसान
श्रीगंगानगर शहर सहित जिले में सोमवार रात को आई आंधी-बारिश के बाद वातावरण ठंडा हो गया। वहीं कई भागों में ओले भी गिरे। इससे अल सुबह ठंड का अहसास हुआ।
कृषि विभाग से सेवानिवृत उपनिदेशक श्रीगंगानगर मिलिंद सिंह का कहना है कि मई माह की पहली बारिश से कुछ दिन पहले बोई गई नरमा की फसल कुरंड हो सकती है। जहां ज्यादा बारिश हुई है वहां किसानों को दुबारा बुवाई करनी पड़ सकती है। इससे उन्हें बीज व डीजल का आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर समय पर पानी नहीं मिला तो बुवाई पछेती भी हो सकती है। वहीं इस बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

No comments