तेज आंधी से दो जगह पेड़ टूटे, हादसा टला
श्रीगंगानगर शहर में सोमवार रात आई तेज आंधी और बरसात के कारण एच ब्लॉक एवं सूरतगढ़ बाईपास के नजदीक पेड़ गिर गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति व आवारा पशु पेड़ की चपेट में नहीं आया। नई धानमंडी में विभिन्न कृषि उपज की ढेरियां बारिश की वजह से भीग गई। मंडी में सरकारी स्तर पर फैली अव्यवस्था पर गेहूं लेकर आए किसानों ने रोष जताया। एच ब्लॉक निवासी कपिल भाटिया व नरेन्द्र ढाका ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे तेज आंधी के कारण 96 एच ब्लॉक के नजदीक लगा एक सूखा पेड़ अचानक टूटकर एक मकान के ऊपर गिर गया।
तेज आंधी के कारण सड़क किनारे खम्भों पर लगे कई फ्लेक्स फट गए तथा कई दुकानों के बोर्ड गिर गए।

No comments