जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में जल संसाधन विभाग के एसई और एक्सईएन कार्यालयों की बिजली सप्लाई करीब पौने 2 माह से बंद पड़ी है। लंबे समय बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ऑल राजस्थान इरिगेशन मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन श्रीविजयनगर से जुड़े कर्मचारियों का आखिरकार गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आज से सरकारी कार्य का बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक दोनों कार्यालयों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो जाती तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने इस संबंध में जल संसाधन वृत्त श्रीविजयनगर के अधीक्षण अभियंता और श्रीविजयनगर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया है।

No comments