निर्माणाधीन मकानों से विद्युत तारें चोरी
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना की क्राउन सिटी में निर्माणाधीन मकान में चोरियों का सिलसिला जारी है। अज्ञात चोर विद्युत तारों को चुरा कर वहीं जला कर तांबा निकालते हैं। चोरी करने वाले दो युवकों की पहचान होने पर दो मकान मालिकों ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार क्राउन सिटी में मकान का निर्माण करवाने वाले वीरेन्द्र अरोड़ा व रितिक गोयल ने संयुक्त रिपोर्ट दी कि उनके मकानों में फॉल सिलिंग का काम चल रहा है। दो पहले मकान संभालने गये, तो विद्युत केबल नहीं थी। पड़ौस में पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि पूर्व में अन्य मकानों से तारें चोरी करने की अनेक घटनाएं हो चुकी हैं।

No comments